क्रिकेट

WPL: अमेरिकी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनीं मैच में पांच विकेट झटकने वाली पहली गेंदबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 5, 2023, 08:26 PM IST

Who is Tara Norris: अमेरिका का महिला तेज गेंदबाज तारा नॉरिस ने विमंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुआ आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में कहर परपाया। इसके साथ ही वो डब्लूपीएल इतिहास में एक मैच में पांच विकेट झटकने वाली पहली गेंदबाज बन गईं।

Image

तारा नॉरिस(साभार WPL)

Photo : Twitter

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग में खेल रही एकलौती अमेरिकी खिलाड़ी तारा नॉरिस ने पहले ही मुकाबले में अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। नॉरिस ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन दिए और 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथी ही वो डब्लूपीएल के इतिहास में एक मैच में पांच विकेट झटकने वाली पहली गेंदबाज बन गईं। 10 लाख रुपये के बेस प्राइज वाली नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख की कीमत पर अपने दल में शामिल किया था। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरते हुए अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी कर ली।

साल 2021 में किया था अमेरिका के लिए डेब्यू

बांए हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस का जन्म अमेरिका के पेनसिल्वेनिया प्रांत के फिलाडेल्फिया शहर में 4 जून,1998 को हुआ था। साल 2021 में उन्होंन अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू ब्राजील के खिलाफ किया था। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। अबतक खेले 5 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 विकेट 7.75 के औसत और 1.72 की इकोनॉमी से अपने नाम किए हैं।

घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन से छोड़ी थी छाप

तारा नॉरिस ने साल 2020 में रिचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी में साउदर्न वाइपर के लिए खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे पायदान पर रहीं। बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाली तारा गेंद को शानदार तरीके स्विंग कराती हैं और बल्लेबाजों को लगातार परेशान करती हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 17.91 के औसत के साथ 12 विकेट अपने नाम किए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article