क्रिकेट

On This Day 1998: अजहरुद्दीन की पारी को याद कर आज भी सहम जाते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कारण जान आप भी चौंक जाएंगे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 21, 2023, 10:26 AM IST

Mohammad Azharuddin vs Australia Cricket Team: भारतीय टीम के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने कंगारुओं को बड़े स्कोर से मात दी थी। यह युद्ध के बाद ऑस्ट्रेलिया की यह सबसे बड़ी हार थी। भारत ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 219 रन से हराया था।

Image

मोहम्मद अजहरुद्दीन। (Instagram)

Mohammad Azharuddin vs Australia Cricket Team: भारतीय टीम के लिए आज का दिन सबसे अहम है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आज के दिन यानी 21 मार्च 1998 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले को याद कर कांप जाते होंगे, क्योंकि भारत खिलाड़ियोंं ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए किसी भी गेंदबाजों को नहीं छोड़े थे। उस दौरान भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाबाद 163 रन बनाए थे, जबकि टीम के सात में से पांच खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 600 के पार पहुंचाया था। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 219 रन से हराया था। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा भी जमाया था।

7 में से 6 खिलाड़ियों ने बनाए थे 50 से ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया के जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 600 से ज्यादा का स्कोर किया था। टीम के सात में से 6 खिलाड़ियों ने 50+ का स्कोर किए थे। टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 246 गेंदों पर 18 चौके और तीन छक्के की मदद से 163 रन बनाए थे। वहीं, वीवीएस लक्ष्मण ने 161 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 95 रन बनाए थे। इसी तरह नवजोत सिद्धू ने 152 गेंदों पर 16 रन पर 97 रन, राहुल द्रविड ने 150 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 86 रन, सचिन तेंदुलकर ने 86 गेंद पर 12 चौके और दो छक्के की मदद से 79 रन और सौरव गांगुली ने 128 गेंद पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की शानदार पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रहे थे फेल

पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 89.4 ओवर में 233 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 30 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। स्टीव शॉ और रिकी पोंटिंग ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। स्टीव शॉ ने 175 गेंद पर 13 चौकां की मदद से सबसे ज्यादा 80 रन बनाए थे, जबकि रिकी पोंटिंग ने 127 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 60 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में खिलाड़ियों का बल्ला शांत रहा था। टीम 88.4 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में मार्क टेलर ने सबसे ज्यादा 116 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 45 रन बनाए थे।

कुंबले ने चटकाए थे सबसे ज्यादा विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। अनिल कुंबले ने कुल 8 विकेट लिए थे। उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट, जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे। इस मामले में जवागल श्रीनाथ भी पीछे नहीं रहे थे। उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट और दूसरी पारी में भी तीन विकेट लिए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article