क्रिकेट

Today IPL Match 15 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए मैच से जुड़ी दिलचस्प बातें

Today IPL 2026 Match 15 April 2026 (आईपीएल में आज किसका मैच है): आईपीएल 2026 में बुधवार, 15 अप्रैल को एक मैच खेला जाएगा। शाम को खेले जाने वाले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी। आइए जानते हैं आईपीएल में आज किसका मैच है। कब और कहां खेला जाएगा।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच

Today IPL Match 15 April 2026: आईपीएल 2026 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद बुधवार को एक और मजेदार मैच खेला जाएगा। इस मैच बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे। आईपीएल का 23वां मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है।

एक तरफ लखनऊ की गेंदबाजी है, जिसने अब तक चारों मैच में विरोधियों को 181 से कम के स्कोर पर रोका है, जबकि दूसरी तरफ बेंगलुरु की बल्लेबाजी है, जिसने पिछले चार मैचों में लगातार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं और अब एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जिससे यह टक्कर और भी दिलचस्प बन जाती है।

आईपीएल में आज मैच- आज, 15 अप्रैल को आईपीएल के 23वें मैच में RCB vs LSG के बीच टक्कर होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली और ऋषभ पंत पर होंगी। वहीं, लखनऊ की गेंदबाजी और बेंगलुरु के बल्लेबाजों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की रोमांचक जंग होगी।

आरसीबी के सामने लखनऊ की चुनौती

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस आईपीएल में अब तक खेले चारों मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका रन रेट 11.8 है, जो अब तक लीग में सबसे ऊंचा है। दूसरी तरफ लखनऊ की गेंदबाजी ने इस सीजन में अब तक सिर्फ 8.5 की इकॉनमी से रन दिए हैं, जो लीग में सबसे बेहतर है। लखनऊ ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक किसी भी टीम को 200 का आंकड़ा पार नहीं करने दिया है। उनके खिलाफ 165 (GT), 181 (KKR), 156 (SRH) और 145 (DC) के स्कोर बने हैं। कुल मिलाकर दोनों टीमों की टक्कर काफी दिलचस्प है।

इतिहास रचने की दहलीज पर बेंगलुरु

अगर बेंगलुरु की टीम लखनऊ के खिलाफ भी 200 प्लस स्कोर कर लेती है, तो वह आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का स्कोर का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम है, जिन्होंने 2025 और 2026 में 5 बार ऐसा किया। आरसीबी इस समय उस रिकॉर्ड के करीब है। पंजाब ने 2023 में 4 और आरसीबी ने 2024 में 4 बार यह कारनामा किया था। दूसरी तरफ उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय रही है, क्योंकि टीम के गेंदबाजों ने अब तक हर मैच में 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article