क्रिकेट

Today IPL Match 13 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 13 April 2026 (आईपीएल में आज किसका मैच है): आईपीएल 2026 में सोमवार, 13 अप्रैल को एक मैच खेला जाएगा। शाम को खेले जाने वाले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने विजय रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी। आइए जानते हैं आईपीएल में आज किसका मैच है। कब और कहां खेला जाएगा।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच

Today IPL Match 13 April 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार और रविवार को डबर हेडर के रोमांच के बाद आज सोमवार को एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में एक तरफ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी होगी तो दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी तूफान मचाने को तैयार है।

आईपीएल में आज मैच- आज, 13 अप्रैल को आईपीएल के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा। इस मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी।

टीम का प्रदर्शन

राजस्थान ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और उन चारों ही मैचों में जीत हासिल की है। जबकि सनराइजर्स ने चार में से सिर्फ एक ही मैच जीता है और तीन मैचों में उन्हें हार मिली है। ऐसे में वो चाहेंगे कि अपने होम ग्राउंड में जरूर इस बार जीत हासिल की जाए। अगर दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टोटल 21 मैच अभी तक हुए हैं, जिसमें एसआरएच ने 12 और आरआर ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। आंकड़ों के लिहाज से SRH का पलड़ा भारी है लेकिन इस वक्त RR शानदार लय में है।

छक्कों की होगी बरसात

इस मैच में हमें छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने पिछले सीजन 2025 से अभी तक कुल 41 छक्के लगाए हैं। इनमें से 56 प्रतिशत छक्के उनके पावरप्ले में आए हैं। वहीं, ट्रैविस हेड ने आईपीएल 2024 से 51 छक्के अभी तक IPL में लगाए हैं। ईशान किशन अपने 73 प्रतिशत छक्के पेसर्स के खिलाफ लगाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ अगर राजस्थान की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी हर पांच गेंद पर छक्का लगाते हैं। इस सीजन चार मैचों में वो 18 छक्के लगा चुके हैं। इस वक्त वो काफी बेहतरीन लय में भी हैं। यशस्वी जायसवाल IPL 2025 से 38 छक्के अभी तक लगा चुके हैं। इन बल्लेबाजों की लय को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस मैच में छक्कों का नया रिकॉर्ड बन सकता है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article