क्रिकेट

रजत पाटीदार ने की एडम गिलक्रिस्ट के 18 साल पुराने IPL रिकॉर्ड की बराबरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पिछले सीजन पहली खिताबी जीत दिलाकर इतिहास रचने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स के खिलाफ एडम गिलक्रिस्ट का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

रजत पाटीदार (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पिछले सीजन पहली खिताबी जीत दिलाकर इतिहास रचने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। पाटीदार ने रविवार को आरसीबी के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए करते हुए मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर हल्ला बोल दिया और महज 17 गेंद में अपना अर्धशतक 4 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। पाटीदार अपनी इस आतिशी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे लेकिन अपनी टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन तक पहंचाने में अहम भूमिका अदा की।

मुंबई के खिलाफ जड़ा 17 गेंद अर्धशतक

फिल साल्ट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान पाटीदार ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला और इसके बाद अगले ओवर में गेंदबाजी करने आए मयंक मार्कंडे के छक्के छुड़ा दिए। अगली तीन गेंद पर पाटीदार ने तीन छक्के जड़ दिए। उनका ये आक्रामक अंदाज आगे भी जारी रहा। पाटीदार 13 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 46 रन बना चुके थे। विराट कोहली के आउट होने की वजह से उन्हें 46 से 50 तक पहुंचने के लिए चार गेंद का सामना करना पड़ा और 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने अपना अर्धशतक 17 गेंद में पूरा कर लिया। यह पाटीदार के आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक रहा।

एडम गिलक्रिस्ट के 18 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

पाटीदार ने 17 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करके आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले कप्तान साझा रूप से बन गए हैं। पाटीदार ने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट के 18 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। गिलक्रिस्ट ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर की कमान संभालते हुए 17 गेंद में अर्धशतक दिल्ली कैपिटल्स(तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ जड़ा था। अब पाटीदार ने ये कारनामा मुंबई इंडियन्स के खिलाफ कर दिखाया है।

तोड़ा फॉफ डुप्लेसी का रिकॉर्ड

आरसीबी के लिए बतौर कप्तान सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड फॉफ डुप्लेसी के नाम दर्ज था। डुप्लेसी ने आरसीबी की कमान संभालते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ साल 2024 में 18 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ा था। रजत पाटीदार ने 17 गेंद में पचासा जड़कर डुप्लेसी का आरसीबी के लिए बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आईपीएल 2026 में मचा रहे हैं धमाल

रजत पाटीदार का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। पाटीदार ने अबतक सीजन में खेले चार मैच की चार पारियों में 31, 48*, 63 और 53 रन की पारियां खेली हैं। उनके खाते में चार मैच की तीन पारियों में 65 के औसत से 195 रन अपने नाम कर चुके हैं। रनों की रेस में पाटीदार वैभव सूर्यवंशी(200 ) के बाद दूसरे पायदान(195) पर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 214.28 का है। उन्होंने चार मैच में 11 चौके और 18 छक्के जड़े। पाटीदार सीजन में साझा रूप से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले पायदान पर हैं। वैभव ने अबतक 18 चौके और 18 छक्के जड़े हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article