क्रिकेट

टीम इंडिया के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए पूर्व कप्तान टिन पेन को मिली अहम जिम्मेदारी

IND vs PMXI: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ खेले जाने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अहम जिम्मेदारी दी है।

Image

टिम पेन (साभार ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • टिम पेन होंगे ऑस्ट्रलियाई प्रधानमंत्री एकादश के हेड कोच
  • साल 2023 में पेन ने खेला था आखिरी प्रथमश्रेणी मैच
  • एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच के रूप में कर चुके हैं काम

कैनबरा: पूर्व कप्तान टिम पेन इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के कोच होंगे। पेन (39 वर्ष) भारत के पिछले दो दौरों के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे जिसमें मेहमान टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से समान अंतर से जीत दर्ज की थी।

भारत के खिलाफ खेला था पेन ने आखिरी टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 टेस्ट, 35 वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पेन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में 2020-21 श्रृंखला के अंतिम टेस्ट में खेला था जिसमें मेजबान टीम गाबा में तीन विकेट से हार गई थी। पेन मार्च 2023 में अपने अंतिम प्रथम श्रेणी मैच में तस्मानिया के लिए खेले थे और बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच के रूप में भी शामिल रहे हैं।

युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने को उत्सुक हैं पेन

‘क्रिकेट एसीटी’ ने पेन के हवाले से कहा,'मुझे लगता है कि मेरे जैसे युवा कोच के लिए टीम का नेतृत्व करने का कोई भी मौका एक शानदार अवसर होता इसलिए मैं इसके लिए उत्सुक हूं। मैं ऑस्ट्रेलिया के कुछ सबसे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं इसलिए यह मजेदार होगा।'

पिंक टेस्ट की तैयारी के लिए होगा ये मैच

भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए इस दौरे पर पांच टेस्ट खेलेगा और दो दिवसीय अभ्यास मैच गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट के लिए अभ्यास होगा। इस दौरे पर दूसरा टेस्ट गुलाबी गेंद से छह से 10 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा। पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा। पेन ने कहा,'वे (भारत) अपने कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे और उनके पास दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article