दुनिया

स्पेन में प्रवासी सकंट देख घबराए ट्रंप, बोले-चुनाव हारा तो US को करना पड़ेगा इससे भी बदतर 'आक्रमण' का सामना

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे। हालांकि, नई दिल्ली इस दावे को पहले ही खारिज कर चुकी है और भारत का कहना है कि इस संबंध में ट्रंप का दावा तथ्यों पर आधारित नहीं है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Photo : AP

Donald Trump: स्पेन में अवैध प्रवासियों के दाखिल होने के बाद कई देशों में घबराहट दिखी है। इसमें अमेरिका भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव में यदि रिपब्लिकन पार्टी की हार हुई तो अमेरिका को इससे भी बदतर प्रवासी 'आक्रमण' का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं कैंप डेविड में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का एक बार फिर दावा किया।

भारत-पाक युद्ध रुकवाने का फिर दावा किया

ट्रंप ने एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को टैरिफ की धमकी देकर रुकवाया था। शुक्रवार को कैंप डेविड में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि यदि दोनों देश युद्ध जारी रखते तो अमेरिका दोनों पर 250 प्रतिशत टैरिफ लगा देता। ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे। हालांकि, नई दिल्ली इस दावे को पहले ही खारिज कर चुकी है और भारत का कहना है कि इस संबंध में ट्रंप का दावा तथ्यों पर आधारित नहीं है।

बोले-अपने कार्यकाल में 8 युद्ध रुकवा चुका हूं

मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल में आठ युद्ध रुकवाए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, 'हमने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया। उस दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे। स्थिति बेहद गंभीर थी। मैंने दोनों देशों से कहा कि अगर आप युद्ध जारी रखते हैं तो हम आप दोनों पर 250 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा कि उन्होंने दो परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध रुकवाकर करीब 5 करोड़ लोगों की जान बचाई।

भारत लगाता खारिज करता आया है ट्रंप का दावा

हालांकि, भारत का आधिकारिक रुख पूरी तरह अलग है। भारत लगातार कहता रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संघर्ष विराम की सहमति तब बनी, जब पाकिस्तान के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGMO) ने अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया था। भारत ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में किसी भी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

मिनेसोटा साइबर हमले पर भी बोले

भारत ने 10 मई को पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाई रोकने के अनुरोध के बाद ऑपरेशन को विराम दिया था। इसी मीडिया बातचीत के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी राजनीति और सुरक्षा से जुड़े कई अन्य दावे भी किए। उन्होंने कहा कि यदि रिपब्लिकन पार्टी चुनाव हार जाती है, तो अमेरिका को स्पेन से भी बदतर स्तर के अवैध प्रवास का सामना करना पड़ सकता है। मिनेसोटा में हुए साइबर हमले पर ट्रंप ने कहा कि इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन उनके मुताबिक इसकी असली वजह मिनेसोटा प्रशासन की अयोग्यता है।

ट्रंप ने यह दावा भी दोहराया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका की सीमा (बॉर्डर) इतिहास की सबसे सुरक्षित और सबसे मजबूत सीमा बन चुकी है। ट्रंप ने कहा कि मिनेसोटा में हुए साइबर हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराया जा रहा है, लेकिन वह मिनेसोटा को दोष देते हैं क्योंकि वहां के लोग बेहद अयोग्य हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article