क्रिकेट

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इस कंगारू ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान

IND vs AUS Test Series: विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन उनका काफी सम्मान करते हैं और उनका कहना है कि वह ऐसे चैम्पियन हैं जिन्हें कभी नकारा नहीं जा सकता। कोहली ने पिछले कुछ महीने में बड़ी पारी नहीं खेली है । पिछली 60 टेस्ट पारियों में वह सिर्फ दो शतक और 11 अर्धशतक लगा सके हैं।

Image

नाथन ल्योन ने विराट कोहली पर बयान दिया

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2024-25
  • ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का माइंड गेम जारी
  • अब नाथन लियोन ने विराट कोहली पर दिया बयान

IND vs AUS Test Series: विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन उनका काफी सम्मान करते हैं और उनका कहना है कि वह ऐसे चैम्पियन हैं जिन्हें कभी नकारा नहीं जा सकता। कोहली ने पिछले कुछ महीने में बड़ी पारी नहीं खेली है । पिछली 60 टेस्ट पारियों में वह सिर्फ दो शतक और 11 अर्धशतक लगा सके हैं।

इस साल छह टेस्ट में उनका औसत सिर्फ 22.72 रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में वह 93 रन ही बना सके। लियोन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ उसका संपूर्ण रिकॉर्ड देखिये । आप चैम्पियंस को नकार नहीं सकते । मेरे मन में उनके लिये अपार सम्मान है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उन्हें आउट करना चाहता हूं लेकिन यह चुनौतीपूर्ण होगा । इतनी बार उनके खिलाफ खेलना अद्भुत रहा है ।’’ आस्ट्रेलिया के लिये 129 टेस्ट में 530 विकेट ले चुके छत्तीस वर्ष के आफ स्पिनर ने कहा ,‘‘ वह और स्मिथी (स्टीव स्मिथ) पिछले दशक के आखिरी दौर के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं ।’’

लियोन आस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के उन चार खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने 2014-15 में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में कामयाबी पाई थी । भारत ने पिछली दो टेस्ट श्रृंखलाओं में आस्ट्रेलिया को हराया है लेकिन टीम न्यूजीलैंड से घरेलू श्रृंखला 0-3 से हारकर यहां आई है।

लियोन ने कहा, ‘‘भारतीय टीम हमेशा खतरनाक रहती है । उसके पास कई सुपरस्टार हैं । उनके पास अपार अनुभव है और टीम में कई प्रतिभाशाली युवा भी है । इस टीम को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता।’’

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article