क्रिकेट

IPL 2026: बतौर कप्तान सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में पांचो भारतीय

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 235 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 57.87 रहा। इस दौरान माही ने 136 मुकाबले जीते, जबकि 97 मैच में हार का सामना करना पड़ा। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।

Image

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा IPL मैच (IPL/BCCI)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक 18 सीजन खेले गए हैं। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान सर्वाधिक आईपीएल मैच खेले। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 235 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 57.87 रहा। इस दौरान माही ने 136 मुकाबले जीते, जबकि 97 मैच में हार का सामना करना पड़ा। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। धोनी ने अपने करियर में कुल 278 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए।

धोनी के बाद रोहित शर्मा का नंबर

दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा आते हैं, जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2012 से 2023 के बीच 158 मैच खेले, जिसमें 87 मैच जीते, जबकि 67 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच 4 मैच टाई रहे। रोहित ने आईपीएल करियर में कुल 272 मैच खेले, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान 2 शतकीय पारियां भी शामिल रहीं।

तीसरे नंबर पर हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने अब तक आईपीएल करियर के सभी 267 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 143 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 66 मैच जीते और 70 गंवाए। इस दौरान 3 मैच टाई रहे। 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला। कोहली ने आईपीएल करियर में 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए, जिसमें 8 शतक शामिल हैं।

वर्तमान इंडियन कोच भी लिस्ट में शामिल

गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो आईपीएल खिताब मिला है। गौतम गंभीर ने लीग के 129 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 71 मैच जीते और 57 गंवाए। इस दौरान 1 मैच टाई रहा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कुल 154 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 31 की औसत के साथ 4,217 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 36 अर्धशतक निकले।

श्रेयस अय्यर पांचवे नंबर पर

श्रेयस अय्यर ने अपने आईपीएल करियर में कुल 133 मैच खेले, जिसमें 34.22 की औसत के साथ 3,731 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 87 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 48 जीते और 35 मैच गंवाए। 2 मैच टाई रहे और इतने ही मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

इनपुट- IANS

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article