क्रिकेट

India Tour of Australia 2025: इस दिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी टीम इंडिया, जानिए पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर को तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस दिन रवाना होगी। जानिए पूरा शेड्यूल?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नई दिल्ली: भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम दो अलग अलग जत्थों में 15 अक्टूबर को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी और यात्रा का अंतिम कार्यक्रम टिकटों की उपलब्धता और व्यवस्था पर निर्भर करेगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों का एक समूह सुबह रवाना होगा जबकि अगला समूह शाम को जायेगा। लंबी दूरी की उड़ान के लिये बिजनेस श्रेणी के टिकटों की उपलब्धता पर यह निर्भर करेगा।

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर टीम की रवानगी से पहले दिल्ली में टेस्ट टीम के सदस्यों से जुड़ेंगे। एक सूत्र ने बताया,'विराट और रोहित रवानगी के दिन या एक दिन पहले दिल्ली पहुंचेंगे।' टीम यहां से पर्थ रवाना होगी जहां 19 अक्टूबर को पहला वनडे खेला जाना है। अगर अभी चल रहे घरेलू या अंतरराष्ट्रीय मैच समय से पहले खत्म हो जाते हैं तो वनडे टीम में शामिल खिलाड़ियों को अपने घर जाने के लिये छोटा ब्रेक मिल सकता है।

भारतीय टीम 10 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलेगी। चयनकर्ताओं ने एक बड़े फैसले में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी है। विराट और रोहित हालांकि टीम का हिस्सा हैं। इस बीच मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पूरी टीम को राजिंदर नगर स्थित अपने आवास पर डिनर के लिये आमंत्रित किया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article