क्रिकेट

IND vs AUS: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मेलबर्न में भारतीय खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

Team India Pay Tribute To Dr. Manmohan Singh: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेल रही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर खेल रही है।

Image

काली पट्टी बांधे हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (BCCI/X)

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेल रही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर खेल रही है। डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को रात 9:51 बजे 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।

भारतीय क्रिकेटर जगत के कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं। बीसीसीआई ने काली पट्टी बांधे भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है।

मैच की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले हफ्ते सिडनी में होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। भारत ने पर्थ में पहला मैच 295 रन से जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में 10 विकेट से जीत के साथ सीरीज बराबर की थी। बारिश से प्रभावित गाबा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article