क्रिकेट

IND vs AFG Asian Games: हो गया तय, एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारत-श्रीलंका समेत 5 टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। भारतीय टीम 28 सितंबर से अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में सवाल था कि श्रेयस अय्यर की टीम अपना पहला मुकाबला किस टीम से खेलेगी? वहीं, नेपाल के उलटफेर करने के चलते इस सवाल का जवाब आसान हो गया।

Image

एशियन गेम्स में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया किससे भिड़ेगी? इस सवाल का जवाब आखिरकार मिल गया। नेपाल के ग्रुप-ए में पहले स्थान पर जगह बनाने के बाद अफगानिस्तान दूसरे स्थान पर रहा। ऐसे में अब क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह रोमांचक मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद है।

गौरतलब हो कि भारत-श्रीलंका समेत 5 टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। भारतीय टीम 28 सितंबर से अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में सवाल था कि श्रेयस अय्यर की टीम अपना पहला मुकाबला किस टीम से खेलेगी? वहीं, नेपाल के उलटफेर करने के चलते इस सवाल का जवाब आसान हो गया।

नेपाल ने टॉप पर बनाई जगह

नेपाल ने अफगानिस्तान की टीम को धूल चटाकर ग्रुप ए के प्वाइंट्स टेबल को रोचक बना दिया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान को नेपाल के सामने घुटने टेकने पड़ेंगे। नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंचने की उम्मीद बढ़ा ली थी। इसके बाद नेपाल का सामना जापान से हुआ। हालांकि, यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और दोनों टीमों के एक-एक मिले।

अफगानिस्तान से होगा भारत का मुकाबला

इसके चलते नेपाल के दो मैच में तीन अंक हुए और अफगानिस्तान दो मैच में एक हार और एक जीत के चलते दो अंक लेकर ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना ग्रुप-ए के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहने वाली अफगानिस्तान से होगा। वहीं, नेपाल तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा।

नबी के बेटे को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह

अफगानिस्तान और भारत के मैच में एक रोमांचक पल देखने को मिल सकता है। हाल ही में अफगानिस्तान और भारत के बीच खेली गई टी20 सीरीज में मोहम्मद नबी मैदान पर उतरे। अब भारत के ही खिलाफ मोहम्मद नबी के बेटे ईसाखिल नबी खेल सकते हैं। वहीं, भारत के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। जापान के खिलाफ एकमात्र मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। उम्मीद है कि उन्हें एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिल सकता है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article