कब और कहां जो रूट तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड? हो गई भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व और मौजूदा कार्यवाहक टेस्ट कप्तान जो रूट इन दिनों खूब चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर के 14000 रन पूरे किए। जो रूट की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन के विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एक बड़ी भविष्यवाणी करके सभी को चौंका दिया है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jun 22 2026, 10:28 IST
महारिकॉर्ड तोड़ने की राह पर जो रूटImage Credit : AP/ECB01 / 07

महारिकॉर्ड तोड़ने की राह पर जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट धीरे-धीरे सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रनों के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं और 14075 रनों के साथ फिलहाल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान 2021 से ही टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत, एक ऐसा रिकॉर्ड जो कभी अछूता लगता था, अब अगले कुछ सालों में टूट सकता है।

सचिन के विश्व रिकॉर्ड पर खतराImage Credit : AP/ECB02 / 07

सचिन के विश्व रिकॉर्ड पर खतरा

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर के 200 मैच की 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर की औसत 53.78 की रही है। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक जड़े हैं। 30 दिसंबर को 36 साल के होने जा रहे जो रूट अब सचिन के इस विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से 1876 रन दूर हैं। रूट की फॉर्म को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

कब छोड़ सकते हैं पीछे?Image Credit : AP/ECB03 / 07

कब छोड़ सकते हैं पीछे?

स्काई स्पोर्ट्स की टीम ने एक गणना की और अनुमान लगाया कि रूट कब सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। गणना के अनुसार, रूट के सचिन को पीछे छोड़ने की 71.3% संभावना है। आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज रूट, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल सचिन को पीछे छोड़ने में दो साल लग सकते हैं।

2028 में टूट सकता है सचिन का रिकॉर्डImage Credit : AP/ECB04 / 07

2028 में टूट सकता है सचिन का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, 'हमने बेनेडिक्ट से आंकड़े जुटाए और विश्लेषण करने पर पता चलता है कि सचिन को पीछे छोड़ने की रूट की संभावना 71.3% है। और वे संभवतः 2028 की गर्मियों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में या फिर भारत दौरे के आखिरी टेस्ट में ऐसा कर सकते हैं।'

भारत के खिलाफ किया टेस्ट डेब्यूImage Credit : AP/ECB05 / 07

भारत के खिलाफ किया टेस्ट डेब्यू

रूट के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वह वनडे में नियमित खिलाड़ी नहीं हैं। रूट ने अपना आखिरी वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ 2026 में खेला। उन्होंने 2013 में अपने डेब्यू के बाद से केवल 189 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 2019 के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। रूट ने साल 2012 में नागपुर में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया, उसके बाद से वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम में नियमित खिलाड़ी रहे हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के करीबImage Credit : AP/ECB06 / 07

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के करीब

इसके उलट सचिन दोनों ही प्रारूपों में नियमित रूप से खेलते थे। उन्होंने 463 वनडे और 200 टेस्ट मैच खेले। वनडे में उन्होंने 18426 रन बनाए। आज तक कोई भी बल्लेबाज वनडे में 15000 रन नहीं बना पाया है। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 100 शतक भी बनाए हैं। जो रूट ने 189 वनडे मैच में 7577 रन बनाए हैं और 20 शतक जड़े हैं। हालांकि, रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सपने से बस थोड़ी दूर है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे तीसरा टेस्टImage Credit : AP/ECB07 / 07

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे तीसरा टेस्ट

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किए गए जो रूट एक बार फिर बेन स्टोक्स की कप्तानी में खेलेंगे। ईसीबी ने स्टोक्स को टेस्ट टीम में वापस बुलाया है। नाइट क्लब की घटना के बाद उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए नहीं चुना गया था। अब वह तीसरे टेस्ट मैच में फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके साथ गस एटकिंसन ने भी टेस्ट टीम में वापसी की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!