क्रिकेट

राहुल द्रविड़ के बाद कौन होंगे टीम इंडिया के नए मास्टर, रेस में ये बड़े नाम

Team India Head Coach Race: राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई ने अभी से तलाश शुरू कर दी है। नए कोच के लिए आवेदन मांगा है और इसकी आखिरी तारीख 27 मई है।

Image

टीम इंडिया के हेड कोच की रेस (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया के हेड कोच की खोज
  • रेस में इन नामों पर हो सकती है चर्चा
  • वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे ऊपर

Team India Head Coach Race: टीम इंडिया नए कोच के लिए तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम नए कोच के साथ आगे का सफर तय करेगी। ऐसे में राहुल द्रविड़ की जगह को भरने के लिए तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगा है जिसकी आखिरी तारीख 27 मई है। टीम इंडिया के नए कोच के तौर पर कई पूर्व क्रिकेटर रेस में हैं। इस बार टीम इंडिया के हेड कोच का कार्यकाल 3.5 साल का रखा गया है।

एनसीए प्रमुख रेस में सबसे आगे

राहुल द्रविड़ की कुर्सी संभालने के मामले में उनके साथी खिलाड़ी और वर्तमान में नेशनल क्रिकेट एकेडेमी (NCA) के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि टीम इंडिया अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच चुन सकती है, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पिलिट कोच रखने की संभावना से इनकार कर दिया है, लिहाजा एक ही कोच की तलाश होगी।

कोच बनने की रेस में ये बड़े नाम

टीम इंडिया के कोच बनने की इस रेस में भारतीय टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी रेस में चल रहे हैं। वीवीएस लक्ष्मण के अलावा जिन नामों को लेकर चर्चा है उनके बारे में जानते हैं। हालांकि, सूची में सबसे ऊपर वीवीएस लक्ष्मण हीं हैं और इस बात की संभावना सबसे ज्यादा है कि वही द्रविड़ की जगह लेंगे।

vvs laxman

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman):

49 वर्ष के लक्ष्मण तीन साल से एनसीए के प्रमुख हैं और वह भारतीय युवा क्रिकेटरों के बारे में अच्छे से दानते हैं। द्रविड़ के ब्रेक पर होने पर उन्होंने पहले भी सीनियर टीम की कोचिंग की है। उनके कोच रहते भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड, आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाइलेटरल टी20 सीरीज और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड तथा आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेली है।

gautam Gambhir

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir):

वर्तमान में केकेआर से जुड़े गौतम गंभीर को कोचिंग का अच्छा-खासा अनुभव है। वह केकेआर से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े थे। उनकी कोचिंग में टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही है। गंभीर को क्रिकेट के हर फॉर्मेट की समझ है। उनके कोच रहते केकेआर ने आईपीएल के इस सत्र में शानदार खेल दिखाया है। लेकिन टीम इंडिया के कोचिंग पद के लिए गंभीर की दावेदारी थोड़ी कमजोर इसलिए हो जाती है क्योंकि विराट कोहली के साथ उनकी ज्यादा बनती नहीं है। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है कि उनकी और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की आपस में खूब बनती है।

जस्टिन लैंगर (Justin Langer):

कोच बनने की लिस्ट में सरप्राइज एंट्री ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर की हुई है। एशेज और टी20 विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कोच लैंगर अच्छे रणनीतिकार और अनुशासन के मामले में सख्त हैं। हाल ही में उन्होंने कहा भी है कि वह भारत का कोच बनने की संभावना पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, साथ में उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया का कोच बनना मानसिक और शारीरिक रूप से काफी दबाव वाला काम है।

(भाषा इनपुट के साथ)

End of Article