क्रिकेट

Shai Hope's 20th ODI Century: शाई होप ने जड़ा कप्तानी शतक, तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज की वनडे टीम के कप्तान शाई होप ने गुवाहाटी वनडे में कप्तानी शतक जड़कर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा के वनडे में शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

गुवाहाटी में भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद शाई होप

Photo : AP

गुवाहाटी: वेस्टइंडीज की वनडे टीम के कप्तान शाई होप के बल्ले की खामोशी भारत के खिलाफ सीरीज के गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में शानदार शतक के साथ खत्म हो गई। पारी के पांचवें ओवर में 37 के स्कोर पर होप बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने दूसरे छोर से आतिशी बल्लेबाजी कर रहे जॉन कैंपबेल का साथ दिया और टीम को तेजी से 100 रन के पार पहुंचा दिया। होप ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 49 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने थोड़ी तेजी दिखाई और अपना शतक 90 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से जड़कर अपना नाम रिकॉर्डबुक्स में दर्ज करा लिया। होप 104 (94) रन बनाकर

शतकों के मामले में लारा से निकले आगे

होप के वनडे करियर का यह 20वां शतक है। इसके साथ ही वो वेस्टइंडीज के लिए वनडे क्रिकेट में ब्रायन लारा को पछाड़कर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गेल के खाते में वनडे में 25 शतक दर्ज है। लारा के खाते में 19 वनडे शतक दर्ज थे। 20वें शतक के साथ होप लारा से आगे निकल गए हैं। अब उनकी निगाहें गेल के रिकॉर्ड पर होंगी।

भारत के खिलाफ और एशिया में शानदार है रिकॉर्ड

शाई होप का वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी रिकॉर्ड भारत के खिलाफ और एशियाई सरजमीं पर बेहद शानदार है। भारत के खिलाफ 28 मैच की 27 पारी में होप ने 4 बार नाबाद रहते हुए 76.29 के औसत से 1447 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 123 उनका टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। एशिया में खेले 33 मैच की 33 पारी में होप ने 8 बार नाबाद रहते हुए 67.36 के औसत 1684 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 146 एशियाई धरती पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article