दुनिया

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, व्यापार-ऊर्जा सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

India US Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बुधवार को बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सार्थक और सकारात्मक बातचीत हुई।

Image

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात (फाइल फोटो)

India US Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बुधवार को बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सार्थक और सकारात्मक बातचीत हुई।

पीएम मोदी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के साथ करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

पीएमओ द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक सार्थक बातचीत हुई। हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article