क्रिकेट

IPL 2023, MI vs CSK Live Streaming: मुंबई और चेन्नई के बीच मैच कब, कहां व कैसे देखें, ये है पूरी जानकारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 05:24 PM IST

TATA IPL 2023, MI vs CSK Live Streaming When and where to watch: टाटा आईपीएल 2023 में शनिवार को दूसरा मुकाबला टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2023 लाईव स्ट्रीमिंग

TATA IPL 2023, MI vs CSK Live Score Streaming: आईपीएल 2023 में पहली बार लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों के बीच होने वाली भिड़ंत लीग का हाई प्वाइंट होती हैं। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर खुद को खिताबी जीत का दावेदार बताने की कोशिश करते हैं।

मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (MI vs CSK IPL 2023 Match date)

मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला 8 अप्रैल 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 मैच? (MI vs CSK IPL Match Venue)

मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टाटा IPL 2023 का मैच? (MI vs CSK match Timing)

मुंबई और चेन्नई की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला? (Where to watch MI vs CSK IPL Match on TV)

मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।

मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch MI vs CSK Live Streaming)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुंबई-चेन्नई आईपीएल 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article