शहर

Kal Ka Mausam : संडे को खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान, तूफानी हवाओं संग बादल बरसेंगे मूसलाधार; 12 राज्यों में अलर्ट

kal ka mausam (11 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर भारत में मौसम परिवर्तित होने के संकेत हैं। अगले 24 घंटे के दौरान कुछ राज्यों में तेज आंधी के साथ मध्यम से तेज स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। उधर, पहाड़ों पर भी मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्वोत्तर के हिस्सों पर भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

Image

मौसम आज कल

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की हवाओं के साथ मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। उधर, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात होने का खतरा बना रहेगा। स्काईमेट ने दक्षिण भारतीय राज्यों में अभी मानसूनी बारिश जारी रहने के संकेत दिए हैं। कमोबेश पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसम खराब रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम परिवर्तित हो सकता है, जिससे हल्की हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल, प्रदूषण में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ’मध्यम’ श्रेणी में रहा और 130 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों की मानें तो 0 से 50 तक का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में आता है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में एक नया मौसमी तंत्र एक्टिव है, जिसका प्रभाव कुछ जिलों पर बना हुआ है। आईएमडी की मानें तो कई स्थानों पर रविवार को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके असर से 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू और आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर तथा भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। फिलहाल, अधिक तापमान पिलानी में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केरल-कर्नाटक में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले एक सप्ताह के दौरान पश्चिमी घाट के हिस्सों पर मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज तूफानी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी और मेघ गर्जन के साथ मध्यम से तेज स्तर की बारिश रिकॉर्ड जाएगी। खासकर, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आंतरिक हिस्सों पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। कुछ स्थानों वज्रपात का भी खतरा रहेगा। उधर, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आईएमडी ने महाराष्ट्र और गुजरात के हिस्सों पर मौसम शुष्क रहेगा, जिससे दिन में गर्मी प्रतीत होगी।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में अभी मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे के दौरान मौसम खराब रहेगा और तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों पर अच्छी खासी वर्षा का अलर्ट है। ये मौसमी गतिविधियां अगले कई दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा समेत कई अन्य राज्यों में बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। फिलहाल, तापमान में कमी आने की संभावना है, लेकिन दिन में गर्मी का स्तर बढ़ेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article