
MI vs CSK Highlights: घर पर भी नहीं खुला मुंबई का जीत का खाता, चेन्नई ने 7 विकेट से दी शिकस्त
आईपीएल के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। टीम की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिर्फ दो खिलाफ ही टीम के लिए 30+ का स्कोर कर पाए। इशान किशन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 31 रन जोड़े। कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फेल रहे। रोहित ने 21 रन बनाए, जबकि सूर्या महज एक रन बना सके। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई ने 11 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतकीय पारी खेली। रुतुराज गायकवाड़ 40 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2023, MI vs CSK Live Score: watch here
IPL 2023, MI vs CSK Match Streaming & Telecast: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। Mumbai Indians and Chennai Super Kings के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।