क्रिकेट

IPL 2023, MI vs CSK Pitch Report, Weather: मुंबई-चेन्नई मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 05:11 PM IST

IPL 2023, MI vs CSK Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (8 April 2023) आईपीएल के 16वें सीजन में 12वां मुकाबला मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के बीच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा आज मुंबई का मौसम।

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2023, पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर है मैच

IPL 2023, MI vs CSK Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल के 16वें सीजन में पहली बार लीग के इतिहास की दो धाकड़ और सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। लीग के इतिहास में अबतक खेले गए 15 सीजन में से 9 इन दो टीमों के खाते में आए हैं। ऐसे में दोनों टीमें हर बार खिताब जीतने की रेस में सबसे आगे होती हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमें एक बार फिर एक दूसरे से मैदान पर भिड़ने को तैयार हैं।

आज( 8 अप्रैल, 2023) को शाम साढ़े सात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी। एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीमों के बीच मुकाबले को देखने के लिए प्रशंसक बेहद उस्ताहित हैं। आईए जानते हैं आज वानखेड़े स्टेडियम की कैसी होगी पिच और कैसा रहेगा मौसम का हाल?

कैसी है मुंबई-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट? (MI vs CSK Pitch Report)

वानखेड़े स्टेडियम में शाम के वक्त खेले जाने वाले टी20 मुकाबलों में हमेशा रनों की बारिश होती है। हालांकि हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच के दौरान तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिली थी। ऐसे में संभावना है कि मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले के दौरान शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिले। आम तौर पर वानखेड़े की पिच फ्लैट होती है और यहां जमकर रन बनते हैं। इसलिए इस बार भी इससे कुछ अलग नहीं देखने को मिलेगा।

आज कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल? (Mumbai Weather Today)

मुंबई में आज मौसम गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मैच के दौरान तापमान 31 से 29 डिग्री के बीच रहेगा साथ ही उमस भी रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियां थोड़ी विपरीत रहेंगी। बारिश की संभवना नहीं है। धीमी गति से हवाएं भी चल सकती हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article