क्रिकेट

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर जी.कमलिनी को सम्मानित करेंगे तमिलनाडु सीएम विजय, किया कैश प्राइज का ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 22, 2026, 06:46 PM IST

तमिलनाडु सीएम ने भातीय विमेंस क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने मदुरई से आने वाली खिलाड़ी कमलिनी के लिए कैश प्राइज का भी ऐलान किया है। कमलिनी को फाइनल में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।

Image

भारतीय विमेंस टीम (साभार-X)

भारतीय विमेंस टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मंधाना के अर्धशतकीय पारी के दम पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर बाद में श्रीलंका को 69 रन पर रोककर अपना गोल्ड मेडल डिफेंड कर लिया। मंधाना 80 रन की पारी खेलकर आउट हुईं जबकि बाद में ऋचा घोष की धमाकेदार 49 रन की पारी ने भारत को 200 रन के पार पहुंचा दिया। इससे पहले मंधाना और शेफाली ने टीम को बेजोड़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। हालांकि, शेफाली अर्धशतक से चूक गईं। वह 29 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर देश के कोने-कोने से बधाईयां मिल रही है। इसी क्रम में तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय ने तमिलनाडु की खिलाड़ी जी कमलिनी के लिए कैश प्राइज का ऐलान किया है।

एक्स पर पोस्ट कर सीएम ने इसका जानकारी दी। उन्होंने कमलिनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'जापान में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट टीम और तमिलनाडु के मदुरई से आने वाली खिलाड़ी जी कमलिनी को गोल्ड जीतने पर ढेरों शुभकामनाएं। तमिलनाडु सरकार की ओर से क्रिकेटर कमलिनी की इस महान उपलब्धि को सराहते हुए उन्हें 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। तमिलनाडु सरकार कमलिनी जैसी सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन करती रहेगी। कमलिनी की यह जीत तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं को नई प्रेरणा और आत्मविश्वास प्रदान करेगी। मैं उनके लिए और भी कई उपलब्धियों की कामना करता हूं!

फाइनल मैच में जी कमलिनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में कमलिनी को बल्लेबाजी मिली थी, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाईं। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी वह केवल 3 रन ही बना पाई थी।

End of Article