क्रिकेट

T20 World Cup: निकोलस पूरन ने इनके सिर पर फोड़ा विंडीज के विश्व कप से बाहर होने का ठीकरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:41 PM IST

What Nicholas-Pooran Said After West Indies defeat: वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप से टीम के पहले ही दौर में बाहर होने के बाद हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ा है। जानिए इस बारे में क्या बोले कैरेबियाई कप्तान?

Image

Nicholas-Pooran

होबार्ट: दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर में ग्रुप ब्री के मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 9 विकेट के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही विंडीज की टीम का सफर पहले ही दौर में थम गया। पिछले साल यूएई में भी वेस्टइंडीज की टीम सुपर-12 दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थी।

2016 के बाद आई विंडीज के खेल में गिरावट

साल 2016 में इंग्लैंड को मात देकर विंडीज ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से विंडीज क्रिकेट टीम के खेल के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई। एक दौर में विंडीज की ताकत रहे क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, डीजे ब्रावो और सुनील नरेन जैसे धाकड़ खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने के बाद टीम में वो बात नहीं रही जिससे वो विरोधी टीमों को चुनौती दे सके।

हमने टूर्नामेंट में की खराब बल्लेबाजी

ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद कप्तान निकोलस पूरन ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ दिया। पूरन ने कहा, ये हार बेहद कठिन है। हमने टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। आज की पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी लेकिन हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और केवल 147 रन बना सके। आयरलैंड ने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी भी की।

हमने प्रशंसकों को किया निराश

हार के बीच टीम के कौन से पहलू सकारात्म करे? इसके जवाब में पूरन ने कहा, ब्रेंडन किंग ने अच्छी बल्लेबाजी की और अल्जारी जोसेफ ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहे। हमने घरेलू प्रशंसकों को निराश किया इससे हम ज्यादा निराश हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article