Pakistan vs Sri Lanka Live Streaming: पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने श्रीलंका की टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की नजर घर में जीत से शुरुआत करने पर होगी, वहीं श्रीलंका की टीम उलटफेर करना चाहेगी। इस मैच में पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान और श्रीलंका की कमान कुशल मेंडिस संभालेंगे। अगर आप इस मुकाबले का लाइव आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 (PAK vs SL Match Date)
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 10 अक्टूबर 2026 यानी आज खेला जाएगा।
कहां होगा पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 (PAK vs SL Match Stadium)
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 (PAK vs SL Match Timing)
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 लोकल टाइम शाम 6:00 बजे शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा। इसका टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 (PAK vs SL Match On TV)
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले टी20 का सीधा प्रसारण पाकिस्तान में PTV Sports चैनल पर किया जाएगा।
भारत में कहां देखें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs SL Match Live Streaming)
भारत में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग / टेलीकास्ट किसी भी मुख्य भारतीय टीवी चैनल या JioHotstar / Star Sports पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, आप Veto ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
फ्री में कहां देखें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच (PAK vs SL Match Free)
भारत में इस मैच का आधिकारिक प्रसारण नहीं हो रहा है। हालांकि, आप हमारी वेबसाइट Times Now Navbharat पर इस मैच से जुड़ी लाइव खबरें, स्कोर और अपडेट्स देख सकते हैं।
पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम-
पाकिस्तान की टीम:
साहिबजादा फरहान (कप्तान), फखर जमान, माज सदाकत, ख्वाजा नाफे (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद, शादाब खान, अराफात मिनहास, नसीम शाह, मोहम्मद सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम, सैम अयूब, रजाउल्लाह, मोहम्मद इमरान रंधावा
श्रीलंका की टीम:
सिनेथ जयवर्धने, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), कामिंदु मेंडिस, सहान अराच्चिगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, चमिंदु विक्रमसिंघे, ईशान मलिंगा
