क्रिकेट

T20 World Cup Today Match 10 February 2026: टी20 विश्व कप में आज किन टीमों का मैच है, जानिए कब और कहां

T20 World Cup Today Match: आज (10 February 2026) टी20 वर्ल्ड कप में फिर से तीन मुकाबलों का दिन है। आज भी कई बड़ी टीमें मैदान पर उतरने जा रही हैं और फैंस की नजरें इन टीमों पर टिकी रहेंगी। टूर्नामेंट में आज 10वां, 11वां और 12वां मुकाबला खेला जाएगा। यहां जानिए आज किस किस टीम का मैच है और कितने बजे से है।

Image

टी20 विश्व कप 2026 में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज टी20 वर्ल्ड कप में किसका-किसका मैच
  • पाकिस्तान से लेकर न्यूजीलैंड तक होंगी मैदान पर

T20 World Cup 2026 Today Match Schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आज चौथा दिन है। आज (मंगलवार) टूर्नामेंट में तीन और दिलचस्प मुकाबले खेले जाने वाले हैं। इन मुकाबलों में कुछ बड़ी टीमें मैदान पर होंगी तो कुछ उनसे कमजोर टीमें भी, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट रफ्तार पकड़ रहा है, उसको देखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि किसी भी दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, जो इस क्रिकेट फॉर्मेट का सबसे रोचक पहलू भी रहा है।

आज टी20 विश्व कप में तीन मैच खेले जाने हैं जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएई, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीमें मैदान पर होने वाली हैं। इनमें से दो मुकाबले भारतीय जमीन पर खेले जाएंगे, जबकि एक मैच श्रीलंका में आयोजित होगा। तो आइए जानते हैं कि आज किसका किससे मुकाबला होने वाला है और क्या है मैच का समय।

आज का पहला मैच, नामीबिया बनाम नीदरलैंडः टूर्नामेंट में दिन का पहला मुकाबला अफ्रीकी देश नामीबिया और नीदरलैंड की टीमों के बीच खेला जाना है। नामीबिया का ये मौजूदा विश्व कप संस्करण में पहला मैच होगा जहां वो अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे। उनके सामने होगी डच टीम जिसे अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

आज का दूसरा मैच, न्यूजीलैंड बनाम यूएईः मंगलवार का दूसरा मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमों के बीच खेला जाना है। ये ग्रुप-D का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीतकर विजयी आगाज किया था। जबकि यूएई की टीम आज टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी।

आज का तीसरा मैच, पाकिस्तान बनाम यूएसएः दिन का तीसरा और सबसे रोचक मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम और यूएसए क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। ये ग्रुप-ए का मुकाबला होगा। अब तक पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ हांफते-हांफते जीतते हुए अपने अभियान का विजयी आगाज किया था। जबकि यूएसए की टीम को शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी झेलनी पड़ी और उन्हें भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

आज के मैचों का समय और कहां खेलें जाएंगे? (T20 World Cup Today Match Time And Venue)

किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
1. नामीबिया VS नीदरलैंडदिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)सुबह 11:00 बजे
2. न्यूजीलैंड VS यूएईचेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)दोपहर 03:00 बजे
3. पाकिस्तान VS यूएसएकोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम)शाम 07:00 बजे
टी20 विश्व कप 2026 में दुनिया के 20 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच 55 मुकाबले खेले जाने हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article