क्रिकेट

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर गहराए बारिश के बादल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:09 AM IST

India vs Pakistan, Melbourn Weather Forecast: टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले जाने वाले महामुकाबले पर बारिश के बादल मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने रविवार को मेलबर्न में घने बादल छाए रहने और मूसलाधार बारिश की संभावना फिर जताई है।

Image

रोहित शर्मा और बाबर आजम( साभार ICC)

Photo : Twitter

मेलबर्न: पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी रविवार को मेलबर्न में होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का एक तरफ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस मुकाबले पर बारिश के बादल और गहराते जा रहे हैं। पहले से ही रविवार को मेलबर्न में मूसलाधार बारिश की संभावना मौसम विभाग जता चुका है।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने एक बार 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मौसम को लेकर जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक, रविवार(23 अक्टूबर) को बारिश की 95 प्रतिशत संभावना जताई है। मेलबर्न में उस दिन घने बादल छाए रहेंगे। बारिश की सबसे ज्यादा संभावना दोपहर और शाम के वक्त है। शाम के समय 15 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।' शाम के वक्त ही मुकाबला खेला जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, उस दिन मेलबर्न में 4 से 10 मिमी बारिश होने की संभावना है। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1.30 बजे और ऑस्ट्रेलिया के समयानुसार 7 बजे से खेला जाएगा। जैसा पूर्वानुमान मौसम को लेकर लगाया जा रहा है उसे देखते हुए महामुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने और फैन्स के अरमानों पर पानी फिरने की पूरी संभावना है। 26 अक्टूबर के बाद मेलबर्न में बारिश में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अक्टूबर से बारिश में कमी आ सकती है। बुधवार और गुरुवार को बारिश की 60 प्रतिशत संभावना है।

मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद 27 अक्टूबर को भारत नीदरलैंड से सिडनी में भिड़ेगी। 30 अक्टूबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका से पर्थ में और 2 नवंबर को बांग्लादेश से एडिलेड में भिड़ेगी। 6 नवंबर को भारतीय टीम अपना आखिरी मैच क्वालीफायर टीम के साथ खेलेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article