Kutch News: गुजरात में कच्छ क्षेत्र के खावड़ा में आज यानी शुक्रवार 9 अक्टूबर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्युएबल एनर्जी (RE) पार्क के अंदर हुई इस दुर्घटना से हाहाकार मच गया। दरअसल यहां श्रमिकों को ले जा रही एक बोलेरो और अन्य गाड़ी बल्कर के बीच आमने-सामने एक भीषण टक्कर हुई, जिसमें 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई इस टक्कर में 7 मजदूरों की मौत के साथ ही 20-22 लोग घायल हो गए। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें कई श्रमिक फंस गए। 20-22 घायल श्रमिकों का भुज के जीके जनरल अस्पताल में इजाल किया जा रहा है। पश्चिम कच्छ के एसपी आईपीएस विकास सुंडा ने घटना की पुष्टि की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Kota News: बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़के RTU स्टूडेंट्स, चीफ वार्डन को हटाने की मांग, पुलिस का लाठीचार्ज
भीषण सड़क हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों ने स्वयं ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही पश्चिम कच्छ पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।
एसपी विकास सुंडा के मुताबिक, हादसा आरई पार्क चेकपोस्ट से खावड़ा पार्क की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। श्रमिकों को ले जा रहे दो बड़े वाहनों, ट्रेलर और ट्रक, के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से एक गाड़ी दूसरी गाड़ी पर पलट गई, जिससे कई श्रमिक दब गए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Amroha News: रात में बुरका पहनकर रेकी कर रहे हथियारबंद गिरोह! CCTV में कैद हुईं संदिग्धों की हरकत, लोगों में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही आरई पार्क चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आसपास की औद्योगिक इकाइयों से क्रेन की व्यवस्था कर दबे हुए श्रमिकों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए जीके जनरल अस्पताल पहुंचाया गया।
एसपी के अनुसार, हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से 22 घायलों का इलाज जारी है। घटनास्थल पर बचाव और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
