मेलबर्न: विश्व क्रिकेट में स्विंग के नए सुल्तान के रूप में उभर रहे शाहीन शाह अफरीदी ने घुटने की चोट से उबरने बाद लय हासिल कर ली है। टी20 विश्व कप 2022 के शुरुआत दौर में संघर्ष करते दिख रहे थे लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा वो अपने पुराने रंग में नजर आने लगे। फाइनल से पहले तीन मैच में शाहीन ने 9 विकेट झटककर अपनी वापसी की ऐलान कर दिया था।
पहले ही ओवर में दिलाई सफलता
ऐसे में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी पाकिस्तानी टीम की आस शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन पर टिकी थी। शुरुआती ओवरों में टीम को उनसे विकेट की आस थी। ऐसे में उन्होंने कप्तान और प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पारी के पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स की शानदार यॉर्कर पर गिल्लियां बिखेर दीं और अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी।
