क्रिकेट

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: टॉस के दौरान दिखा रोहित शर्मा का भुल्लकड़ अंदाज, हुआ वायरल

रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के टॉस के दौरान भुलक्कड़ वाला अंदाज देखने को मिला। टॉस का ये वीडियो देखते-देखते वायरल हो गया।

Image

रोहित शर्मा और बाबर आजम

Photo : AP

न्यूयॉर्क: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को न्ययॉर्क के नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ। टॉस के लिए जब रोहित शर्मा और बाबर आजम मैदान पर पहुंचे तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का भुलक्कड़ अंदाज देखने को मिला। आम तौर पर रोहित बड़े भुलक्कड़ खिलाड़ी हैं। वो अपना फोन, पासपोर्ट, आईपॉड और कई छोटी-छोटी और अहम चीजें होटल, प्लेन या बस में भूल जाते हैं। साथी खिलाड़ी इस तरह के किस्से आमतौर पर साझा करते रहते हैं।

भूले किसके पास है टॉस का सिक्का

रविवार को टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि रोहित शर्मा सिक्का उछालेंगे। ऐसे में रोहित ने बाबर की तरफ हाथ बढ़ाकर टॉस वाले सिक्के की मांग की। लेकिन बाबर ने इशारों में उनके पास सिक्का नहीं होने की बात कही तो रोहित को याद आया कि सिक्का उनकी जेब में है। ऐसे ये देखकर खुद रोहित और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी हंस पड़े। रोहित का ये भुलक्कड़ वाला अंदाज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया।

पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए पहले बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी उतरी। पहले ओवर में रोहित ने 8 रन बनाए लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक देना पड़ा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article