क्रिकेट

Nepal vs Netherlands Match Live Streaming: कब और कहां देखें नेपाल और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला, सारी जानकारी पढ़िए

T20 World Cup, Nepal vs Netherlands Match Live Streaming when and where to watch (Kahan dekhe Nepal vs Netherlands T20 world cup match): टी20 वर्ल्ड कप का 7वां मुकाबला नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। यदि आप इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें। यहां हम आपको बताएंगे कि नेपाल और नीदरलैंड के मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

Image

नेपाल बनाम नीदरलैंड्स लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 7वां मुकाबला
  • नेपाल और नीदरलैंड्स की टीम आमने-सामने
  • देर रात 9 बजे शुरू होगा मुकाबला

T20 World Cup, NEP (Nepal) vs NED (Netherlands) Match Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप के 7वें मुकाबले में नेपाल का सामना नीदरलैंड से होगा। यह मुकाबला ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम डलास में खेला जाएगा। यह पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है इसलिए फैंस को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालिया कुछ महीनों में नेपाल ने फियरलेस क्रिकेट खेला है और नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाजों को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। अब तक हुए दो वॉर्म-अप मैच में नेपाल ने प्रभावी क्रिकेट खेला है। पहले वॉर्म-अप मैच में उसने कनाडा को हराया था तो दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

दूसरी तरफ नीदरलैंड्स की बात करें तो वॉर्म-अप मुकाबले में उसने श्रीलंका जैसी चैंपियन टीम को पटखनी दी थी और उसके हौसले बुलंद हैं। कनाडा के खिलाफ दूसरा वॉर्म-अप मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था। दोनों टीम के पास खुद को साबित करने की जंग है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच कब होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला? (Nep vs Ned T20 World Cup Match Date)

नेपाल और नीदलैंड्स के बीच यह मुकाबला मंगलवार 4 जून को खेला जाएगा।

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच कहां होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला? (Nep vs Ned T20 World Cup Match Venue)

नेपाल और नीदलैंड्स के बीच यह मुकाबला ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम डलास में खेला जाएगा।

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच कितने बजे शुरू होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला (Nep vs Ned T20 World Cup Match Timing)

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 9 बजे शुरू होगा।

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप के इस मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Nep vs Ned T20 World Cup Match On Tv)

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Nep vs Ned T20 World Cup Match Live Streaming)

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article