क्रिकेट

NEP vs NED Dream11 Prediction: नेपाल और नीदरलैंड्स मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

T20 World cup 2024: NEP vs NED T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Nepal vs Netherlands Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के सातवें मुकाबले में नेपाल का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह रोमांचक मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम और चुनिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, कप्तान और उपकप्तान।

Image

नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज का तीसरा मैच
  • रात 9 बजे से खेला जाएगा नेपाल-नीदरलैंड्स मुकाबला
  • डलास में होगी नेपाल और नीदरलैंड्स की टक्कर

T20 World cup 2024: NEP vs NED T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Nepal vs Netherlands Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सातवें मुकाबले में नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में यह धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला हाईस्कोरिंग हो सकता है, क्योंकि जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती है तो खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चलता है। 2015 से अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले गए हैं।

इसमें नीदरलैंड्स का पलड़ा भारी है। टीम को 6 मैचों में जीत मिली है, जबकि नेपाल की टीम को 5 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच हाईएस्ट स्कोर 238 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 69 रन है।

NEP vs NED T20 Match, नेपाल बनाम नीदरलैंड्स

दिनांक: 04 जून 2024

समय: 09: 00 PM

मैदान: ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास

नेपाल बनाम नीदरलैंड्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: आसिफ शेख।

बल्लेबाज: मैक्स ओ'डॉड, रोहित पौडेल, कुशल भुरटेल।

ऑलराउंडर: बास डी लीडे, लोगन वैन बीक, कमल सिंह ऐरी।

गेंदबाज: अविनाश बोहरा, पॉल वैन मीकेरेन, विव किंगमा, सोमपाल कामी।

नेपाल बनाम नीदरलैंड्स न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: बास डी लीडे।

उप-कप्तान: लोगन वैन बीक।

नेपाल का स्क्वॉड (Nepal Squads)

रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुरटेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी।

नीदरलैंड्स का स्क्वॉड (Netherlands Squads)

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, काइल क्लेन, लोगन वैन बीक, मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, साकिब जुल्फिकार, साइब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा, वेस्ले बर्रेसी।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल बनाम नीदरलैंड्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article