क्रिकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर पड़ा इंडिगो क्राइसिस का असर, बीसीसीआई ने ट्रांसफर किए सुपरलीग राउंड के मैच

बीसीसीआई को लॉजिस्टिक कारणों से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल सहित सुपर लीग चरण के मैचों को इंदौर से पुणे स्थानांतरित करना पड़ा है।

Image

इंडिगो संकट (फोटो क्रेडिट PTI)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को ‘लॉजिस्टिक कारणों’ से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल सहित सुपर लीग चरण के मैचों को इंदौर से पुणे स्थानांतरित करना पड़ा। बीसीसीआई सचिव सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप का ग्रुप लीग चरण अभी हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद और कोलकाता में चल रहा है। सुपर लीग चरण और फाइनल पहले इंदौर में आयोजित होने वाले थे। सुपर लीग चरण 12 दिसंबर से शुरू होगा और फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

सुपर लीग चरण के मैच हुए पुणे स्थानांतरित

बीसीसीआई सचिव सैकिया ने कहा,'हां, हमने सुपर लीग चरण के मैचों का स्थल इंदौर से पुणे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।' जानकारी मिली है कि यह कदम मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अनुरोध पर उठाया गया जिसने उस समय होटल कमरों की कमी का हवाला दिया क्योंकि आठ टीम के बड़े सहयोगी सदस्यों और ब्रॉडकास्ट क्रू को एक साथ आवास देना मुश्किल हो रहा था।

पुणे में खेले जाएंगे 13 मैच

साथ ही उस समय कुछ शादी समारोहों और डॉक्टरों के सम्मेलन (13 से 16 दिसंबर) के कारण पांच सितारा होटलों में पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं थे। सुपर लीग में आठ टीमें शामिल होंगी (प्रत्येक एलीट ग्रुप से शीर्ष दो) जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है और शीर्ष दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। पुणे में कुल 13 मैच खेले जाएंगे जिसमें 12 सुपर लीग मैच और एक फाइनल होगा। ये मैच दो स्थल गहुंजे स्टेडियम और पुराने एमसीए मैदान हैं।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article