क्रिकेट

सबसे ऊपर सूर्यकुमार, तोड़ा टीम इंडिया के गब्बर का चार साल पुराना रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 06:00 AM IST

Surya Kumar Yadav T20I Record: पिछले एक साल से अपने बल्ले से धमाल मचा रहे सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में धमाल मचाते हुए एक वर्ष में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले चाल साल से रिकॉर्ड पहले गब्बर यानी शिखर धवन के नाम दर्ज थी।

Image

सबसे ऊपर सूर्यकुमार, तोड़ा टीम इंडिया के गब्बर का चार साल पुराना रिकॉर्ड

तिरुवनंतपुरम: सूर्यकुमार यादव का बल्ला टी20 क्रिकेट में इन दिनों लगातार रन उगल रहा है। उनके प्रदर्शन का असर आईसीसी की टी20 रैंकिग में भी दिख रहा है। वो बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में मोहम्मद रिजवान के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में सूर्या को विश्व क्रिकेट में केवल पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान चुनौती देते दिख रहे हैं।

सूर्यकुमार ने खेली धमाकेदार पारी

सूर्यकुमार ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। लो स्कोरिंग मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे 9 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल मे आ गई थी लेकिन अंत में केशव महाराज ने वेन पार्नेल और एडेन मार्करम से साथ मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। टीम 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन का स्कोर खड़ा कर सकी।

17 के स्कोर पर भारत ने गंवा दिए थे रोहित और विराट के विकेट

ऐसे में जीत के लिए 107 रन के लक्ष्य़ का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही। 6.1 ओवर में 17 रन पर भारत अपने दो धाकड़ खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को जीत दिला दी। राहुल 56 गेंद में 51 और सूर्यकुमार यादव 33 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

33गेंद में जड़ा आतिशी अर्धशतक

सुर्यकुमार ने बुधवार को नाबाद 50 रन की पारी के दौरान एक कैलैंडरवर्ष में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन का साल 2018 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्या ने साल 2022 में अबतक खेले 21 मैच की 21 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए कुल 732 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशकत शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 117 रन रहा है। ये पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी।

शिखर ने बनाए थे एक साल में 689 रन

वहीं शिखर धवन ने साल 2018 में 689 रन साल भर में बनाए थे। 18 मैच की 17 पारियों में 40.52 के औसत और 147.22 के स्ट्राइक रेट से 689 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े थे और उनका सर्वाधिक स्कोर 92 रन रहा था। विराट कोहली ने साल 2016 में कुल 641 और रोहित शर्मा ने साल 2018 में 590 रन जड़े थे।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article