क्रिकेट

माइकल वॉन ने स्टीव स्मिथ की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने स्मिथ की उपलब्धि को विशिष्ट करार देते हुए उन्हें टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर करार दिया है।

Image

स्टीव स्मिथ

Photo : AP

नई दिल्ली: लेग स्पिनर के रूप में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रविवार को अपना नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में दर्ज करा लिया। स्टीव स्मिथ 10 हजार रन के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े को छूने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे और दुनिया के 15वें क्रिकेटर हैं। उनके इस उपलब्धि को विशिष्ट बताते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने स्मिथ की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें डॉन ब्रैडमैन की श्रेणी में रखा जा सकता है। वॉन ने स्मिथ को मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर करार दिया।

मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

वॉन ने कहा, मैं इस बारे में तर्क कर सकता हूं कि वो मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर हैं। वो बेस्ट प्रॉबलम सॉल्वर हैं उनकी खेलने की अनोखी तकनीक है। वो गेंद को गेंदबाज के हाथ में अन्य खिलाड़ियों की तुलना में तेजी से पढ़ लेते हैं। वो फील्ड को भी अच्छी तरह पढ़ लेते हैं और पिच के मुताबिक अपने गेम प्लान में बदलाव कर लेते हैं।

विशिष्ट है स्मिथ की उपलब्धि

वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने स्मिथ की एक लेग स्पिनर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर बनने के सफल की तारीफ करते हुए कहा, उनकी सफलता की यात्रा का सबसे अनोखा पक्ष यह है कि उन्होंने जिस तरह करियर की शुरुआत आठवें और नौवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए की और यहां तक पहुंचे। उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी करते हुए शुरुआत की खासकर तब जब ऑस्ट्रेलिया शेन वॉर्न का विकल्प तलाश रही थी। उनके वॉर्न का विकल्प बनने पर सवाल थे। इस लिहाज से देखें तो उन्होंने आज जो हासिल किया है वो वो बेहद रोमांचित करने वाला है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article