क्रिकेट

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ बने सुपर मैन, हवा में गोता लगाकर पकड़ा हार्दिक का शानदार कैच [देखें VIDEO]

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 03:21 PM IST

Steve Smith vs Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या का शानदार कैच पकड़ा, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

स्टीव स्मिथ सुपरमैन बनकर कैच पकड़ते हुए। (फोटो- स्क्रीन ग्रैब बीसीसीआई )

Photo : Twitter

Steve Smith vs Hardik Pandya : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सका। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले वापस लौट गए। इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या भी कुछ खास प्रदर्शन कर पाए। उनका कैच ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने सुपर मैन बनकर लपका।

10वें ओवर में स्मिथ ने पकड़ा कैच

भारत के खिलाफ 10वें ओवर में स्टीव स्मिथ ने सुपर मैन बनकर कैच पकड़ा। हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी कर रहे थे और 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक ने सीन एबॉट की गेंद को खेलने का प्रयास किया। इसके बाद स्लिप में खड़े स्मिथ ने शानदार कैच लपका। हार्दिक ने तीन गेंद का सामना किया और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

स्मिथ का यह वनडे में 79वां कैच

33 साल के स्मिव स्मिथ कैच पकड़ने के मामले में एक्सपर्ट हैं। वे इससे पहले 140 वनडे मैच में 78 कैच ले चुके है। इससे पहले भी वे सुपर मैन ही तरह कैच ले चुके हैं। वहीं, टेस्ट की बात करें तो उसमें स्मिथ के नाम 150 से ज्यादा कैच का रिकॉर्ड है। स्मिथ ने 96 टेस्ट की 169 पारियों में 154 कैच लपक चुके हैं। इसी तरह टी20 की बात करें तो इसमें भी कैप लपकने के मामले में पीछे नहीं हैं। वे 63 टी20 में 39 कैच लपक चुके हैं।

कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा स्कोर

विराट कोहली का विशाखापट्टनम में बल्ला जमकर चलता है। लेकिन बार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कोहली ने 88.57 की स्ट्राइक रेट से 35 गेंद पनर 4 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। रोहित ने 86.66 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंद पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article