चमारी अट्टापट्टू की कप्तानी पारी के दम पर श्रीलंका ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 141 रन का लक्ष्य था जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच में 7 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 63 रन की पारी कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने खेली। उन्होंने अपनी पारी मे 9 चौके और 1 छक्का लगाया। अट्टापट्टू के अलावा अनुश्का संजीवनी ने नाबाद 24 रन की पारी खेली।
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में मुकाबला फंस गया था। श्रीलंका को आखिरी ओवर में 3 रन की दरकार थी और उसने 6 विकेट गंवा दिए थे। 20वें ओवर की पहली गेंद डॉट हुई। दूसरी गेंद पर श्रीलंका को एक और झटका। तीसरी गेंद डॉट थी, चौथी गेंद पर सिंगल लिया गया और फिर 5वीं गेंद पाकिस्तानी गेंदबाज ने वाइड फेंक दी। 5वीं गेंद पर सिंगल लेकर श्रीलंका ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के बैटर गुल फिरोजा और मुनीबा अली ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 9.1 ओवर में 61 रन जोड़े। लेकिन उसके बाद पाकिस्तान के बैटर इस मोमेंटम को जीरा नहीं रख पाए। श्रीलंका के गेंदबाज ने वापसी की और रन बनाने की गति पर विराम लगाया। पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली।
