क्रिकेट

श्रीलंका क्रिकेट के नए संविधान का मसौदा तैयार करवाएगी सरकार, ‘चित्रसिरी समिति’ ने की थी सिफारिश

SLC constitution draft: श्रीलंकाई कैबिनेट ने अपने कानूनी सलाहकार को सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के लिए नए संविधान के मसौदे पर काम करने का निर्देश देने का फैसला किया है।

Image

श्रीलंका क्रिकेट (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका क्रिकेट के नया संविधान का मसौदा होगा तैयार
  • श्रीलंकाई कैबिनेट ‘चित्रसिरी समिति’ की सिफारिशों पर लिया फैसला
  • एसएलसी को 18 सदस्यीय निदेशक मंडल द्वारा संचालित करने की थी सिफारिश

श्रीलंकाई कैबिनेट ने अपने कानूनी सलाहकार को सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के लिए नए संविधान के मसौदे पर काम करने का निर्देश देने का फैसला किया है।

इस समिति को ‘चित्रसिरी समिति’ के नाम से जाना जाता है। उसने सिफारिश की थी कि एसएलसी को 18 सदस्यीय निदेशक मंडल द्वारा संचालित किया जाना चाहिए।

क्रिकेट बोर्ड के नए ढांचे के लिए सरकार का हस्तक्षेप तब हुआ जब तत्कालीन खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने वर्तमान एसएलसी प्रशासन को बर्खास्त कर दिया और उसकी जगह एक अंतरिम समिति बना दी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीलंका की सदस्यता निलंबित कर दी थी और श्रीलंका क्रिकेट से इस साल जनवरी में खेले गए अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी छीन ली थी। यह टूर्नामेंट बाद में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article