क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 12:04 AM IST

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

Image

दसुन शनाका

Photo : Twitter

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन-तीन मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए दसुन शनाका की अगुआई में 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। वनडे सीरीज का आगाज 25 मार्च को होगा और 31 मार्च को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैच की टी20 सीरीज 2 से 8 अप्रैल के बीच खेली जाएगी।

विश्व कप में एंट्री के लिहाज से अहम है सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज दसुन शनाका की टीम के लिए बेहद अहम होगी क्योंकि इसमें जीत उसके खाते में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग प्वाइंट्स जुड़ेंगे। श्रीलंका की टीम फिलहाल दसवें पायदान पर 77 अंक के साथ है। उनकी कोशिश श्रीलंका के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा अंक बटोरने की होगी जिससे कि उन्हें भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले विश्व कप में सीधी एंट्री मिल सके।

ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम

तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 25 मार्च को आकलैंड में होगा। दूसरा मैच 31 मार्च को क्राइस्टचर्च में और तीसरा और आखिरी मुकाबला 2 अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद तीन मैच की टी20 सीरीज के मुकाबले 2, 5 और 8 अप्रैल को आकलैंड, डुनेडिन और क्वींसलैंड में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम:

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, नुवैंदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर, उपकप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, चरिथ असलंका, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डिसिल्वा, सहन अराचचिगे, वनिन्दु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, महीश तीक्ष्णा, कसुन रंजिथा, लहिरू कुमारा , प्रमोद मधुशान, दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, मथिशा पथिराना*।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम:

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, वनिन्दु हसरंगा (उपकप्तान), महीश तीक्ष्णा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, मथिशा पथिराना, चामिका करुणारत्ने, कुसल जनिथ परेरा, लसिथ क्रूस्पुल्ले, सदीरा समरविक्रमा, नुवैंदु फर्नांडो, दुनिथ वेलालागे, कसुन रंजीथा, दिलशान मधुशंका, लहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशान*।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article