शहर

क्या UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव लेंगे रामलला का आशीर्वाद, 8 अक्टूबर को आखिर किस वजह से जा रहे अयोध्या?

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह पूर्व मंत्री पवन पांडे के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंगे। अखिलेश यादव शाम 4 बजे पवन पांडे के कृष्णापुर स्थित आवास पहुंचेंगे, हालांकि उनके निर्धारित कार्यक्रम में राम मंदिर दर्शन शामिल नहीं है।

Image

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो- PTI)

Photo : PTI

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में हलचल तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव अयोध्या में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

श्रीमद् भागवत कथा में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे की ओर से पूरा बाजार क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इसी कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचेंगे।

शाम 4 बजे पवन पांडे के आवास पर पहुचेंगे सपा प्रमुख

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव शाम करीब 4 बजे पवन पांडे के कृष्णापुर स्थित आवास पर पहुंचेंगे। यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

राम मंदिर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सामने आई जानकारी में उनके कार्यक्रम का धार्मिक आयोजन तक सीमित रहने का जिक्र है। सुत्रों के मुताबिक, उनके निर्धारित कार्यक्रम में अयोध्या के राम मंदिर जाने का कोई कार्यक्रम शामिल नहीं किया गया है। यानी 8 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचने के दौरान अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं जाएंगे।

अखिलेश यादव के दौरे की खबर से बढ़ी हलचल

गौरतलब यह भी है कि अखिलेश यादव का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अयोध्या उत्तर प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा जब से राम मंदिर बना है तब से वह एक भी बार वहां दर्शन करने नहीं गए हैं। ऐसे में सपा अध्यक्ष के अयोध्या दौरे पर सबकी नजरें रहेंगी।

तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ता

हालांकि, फिलहाल उपलब्ध कार्यक्रम के मुताबिक उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य पवन पांडे के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होना है। अखिलेश यादव के अयोध्या पहुंचने के समय और कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Manish Yadav
मनीष यादवauthor

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम की आवाज खास के कानो तक पहुंचा पाऊं उम्मीद रहती है इससे हल निकलेगा ।

और पढ़ें
End of Article