क्रिकेट

WCL 2025 Champions: डिविलियर्स की तूफानी पारी से पाकिस्तान को हराकर WCL 2025 की चैंपियन बनी साउथ अफ्रीका

WCL 2025 Champions: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर WCL 2025 की ट्रॉफी जीत ली। यह मुकाबला एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला गया जहां साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की।

Image

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स (साभार-WCL X)

WCL 2025 Champions: एबी डिविलियर्स के तूफानी शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर WCL की ट्रॉफी जीत ली। साउथ अफ्रीका चैंपियंस के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 1 विकेट खोकर 19 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे एबी डिविलियर्स जिन्होंने 60 गेंद में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन की पारी खेली। उनका साथ दिया जेफी ड्यूमिनी ने जो 28 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र विकेट सईद अजमल के नाम रहा।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हाफिज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 76 रन की पारी शरजील खान ने खेली। शरजील खान के अलावा उमर अमीन ने 36 और आसिफ अली ने 28 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल रद्द हो गया था। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था और पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंच गई थी। WCL का यह दूसरा सीजन था। पहला एडिशन भारत के नाम रहा था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article