क्रिकेट

World Cup 2023, SA vs NED Live Score Streaming: दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स विश्व कप मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 17, 2023, 01:18 PM IST

South Africa vs Netherlands, SA vs NED World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 15वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड्स से होगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स लाइव स्ट्रीमिंग।

Photo : Times Now Digital

SA vs NED World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, दूसरी ओर नीदरलैंड्स की टीम नई रणनीति के साथ जीत का खाता खोलने की तलाश में उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम 4 अंक और 2.360 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, नीदरलैंड्स की टीम 0 अंक और -1.800 नेट रनरेट के साथ 9वें नंबर पर है।

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (South Africa vs Netherlands World Cup Match Date)

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मुकाबला 17 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (South Africa vs Netherlands World Cup Match Venue)

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मुकाबला? (South Africa vs Netherlands World Cup Match Timing)

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (South Africa vs Netherlands World Cup 2023 Live Telecast On TV)

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (South Africa vs Netherlands World Cup Match Online Live Streaming)

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article