क्रिकेट

Women's T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने टी20 विश्व कप से पहले भरी हुंकार

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप की तैयारी में लगी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने कहा कि लगातार करीबी हार ने उनकी टीम की आईसीसी खिताब जीतने की भूख को और बढ़ा दिया है। वो अब किसी भी हाल में इस बार टूर्नामेंट जीतना चाहती हैं।

Image

लौरा वॉलवार्ट (Instagram/Laurawolvaardt)

ICC Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप की तैयारी में लगी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने कहा कि लगातार करीबी हार ने उनकी टीम की आईसीसी खिताब जीतने की भूख को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ हाल ही में शृंखला में जीत से उनकी टीम का विश्व कप से पहले काफी आत्मविश्वास बढ़ा है।

दक्षिण अफ्रीका 2023 और 2024 में लगातार दो टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था और उसे इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यही नहीं उसकी टीम पिछले साल वनडे विश्व कप में उपविजेता भी रही थी और अब वह फाइनल की बाधा को पार करने के लिए बेताब है। वोल्वार्ट ने आईसीसी के लिए एक कॉलम में लिखा, "लगातार दो बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचना निश्चित रूप से हमारे लिए बेहद खास रहा लेकिन मुझे लगता है कि इसने हमें एक कदम और आगे बढ़ने के लिए उत्साहित कर दिया है।"

इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अप्रैल में पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत को 4-1 से हराया था। वोल्वार्ट ने कहा, "भारत के खिलाफ श्रृंखला दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ खुद को परखने का अच्छा मौका था। उस श्रृंखला को जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने टीम की क्षमता और जुझारूपन का पता चलता है। हमारे खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि विश्व कप में भी यह जारी रहेगा।"

दक्षिण अफ्रीका ने इस साल टी20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने भारत को हराने से पहले न्यूजीलैंड को 4-1 और पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था। वोल्वार्ट ने कहा, "अब तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही है। विश्व कप से पहले हमें न्यूजीलैंड और भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिला। इससे हमें अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को परखने का शानदार अवसर मिला।"

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article