क्रिकेट

दादा को नहीं भा रहा कोच गंभीर का मिजाज! बोले- टीम के साथ इतना सख्त होने की जरूरत नहीं

Sourav Ganguly on Gautam Gambhir: गौतम गंभीर का रेड बॉल क्रिकेट में कोच के तौर पर रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। उनके कोच रहते हुए भारतीय टीम को घर में दो बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को घर में आकर हराया।

Image

सौरव गांगुली और गौतम गंभीर (फोटो साभार- BCCI)

Sourav Ganguly on Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक सलाह दी है। सौरव गांगुली का कहना है कि भारतीय टीम के कोच को बहुत अधिक कठोर बनने की जरूरत नहीं है। पूर्व बीसीसीआई प्रेसिडेंट का कहना है कि गौतम गंभीर दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन टीम की जीत की जिद में वह खुद को रूड बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर को ऐसा नहीं करना चाहिए।

गंभीर को लेकर सौरव गांगुली ने कही ये बात

सौरव गांगुली ने ‘रेवस्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा कि गौतम गंभीर भले ही थोड़े सख्त मिजाज के होंगे, लेकिन वह एक सच्चे फाइटर हैं। गांगुली ने कहा, 'मैं उनके साथ खेला हूं और यह भी जानता हूं कि गंभीर एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें अपनी टीम को जिताने का जुनून है। वह खिलाड़ियों से ज्यादा टीम वर्क पर भरोसा करते हैं, यह बहुत ही अच्छी बात है।' गांगुली ने कहा, 'अगर आप अच्छी पिचों पर खेलेंगे, तो टेस्ट में भी एक बेहतरीन कोच साबित होंगे। भारत में वह बहुत ज्यादा टर्निंग पिचों पर खेलते हैं।' गांगुली ने कहा कि गंभीर को ‘टर्निंग ट्रैक’ का मोह छोड़ देना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में ईडन गार्डन्स मैदान पर यही हुआ था।

रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा नहीं रहा रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि गौतम गंभीर की असली परीक्षा तब होगी, जब टीम इंडिया विदेशी दौरों पर जाएगी। गौरतलब है कि गौतम गंभीर का रेड बॉल क्रिकेट में कोच के तौर पर रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। उनके कोच रहते हुए भारतीय टीम को घर में दो बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को घर में आकर हराया। इस प्रदर्शन के बाद कोच गंभीर के फैसलों और टीम में किए गए उनके एक्सपेरिमेंट की जमकर आलोचना हुई। हालांकि, गंभीर भारत के इकलौते कोच हैं, जिनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने दो ICC खिताब अपने नाम किए।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article