Gujarat Giants vs Royal challengers Bangalore: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच जारी है। बुधवार को खेले गए गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने 200+ रन बनाए। इसके अलावा टीम की खिलाफ सोफिया डंकली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं।
18 गेंद में जड़ा अर्धशतक
इंग्लैंड की 24 साल की महिला खिलाड़ी सोफिया डंकली सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाली खिलाड़ी बनीं। सोफिया ने 18 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन पूरा किया। उन्होंने 232.14 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंद पर 11 चौके औश्र तीन छक्के की मदद से कुल 65 रन बनाए। सोफिया ने आठवें ओवर की अंतिम गेंद में श्रेयांका पाटिल की गेंद पर हीथर नाइट को कैच थमा बैठीं। वहीं, हरलीन देओल ने भी अर्धशतकीय जमाया। उन्होंने 35 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बना। उन्होंने 148.88 की स्ट्राइक से 45 गेंद पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। अंतिम ओवर के चौथे गेंद पर श्रेयांका पाटिल ने हरलीन को बोल्ड किया। इन दोनों खिलाड़ी के आउट होने के पर टीम लड़खड़ा गई। हालांकि, खिलाड़ियोंं ने टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
श्रेयांका-हीथर ने लिए दो-दो विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की श्रेयांका पाटिल और हीथर नाइट ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल ने 4 ओवर में 32 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। इसी तरह हीथर नाइट ने भी दो ओवर में महज 17 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, मेगन शट्ट ने तीन ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है। रेणुका सिंह को भी सफलता मिली। उन्होंने 4 ओवर में में 36 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
