क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मंधाना ने की हरमन और मिताली की बराबरी

भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले ही मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा। मंधाना ने केवल 34 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

स्मृति मंधाना (साभार-x)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़कर कप्तान हरमनप्रीत कौर और मिताली राज की बराबरी कर ली। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर भारतीय टीम के रन बनाने का सिलसिला शुरू किया, लेकिन इसी ओवर में वो आउट भी हो गईं, लेकिन दूसरे छोर पर मंधाना डंटी रही और उन्होंने केवल 34 गेंद मे अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

वर्ल्ड कप में 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर

स्मृति मंधाना ने 34 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 वर्ल्ड कप में यह मंधाना का 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर है। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर और मिताली राज की बराबरी कर ली। लेकिन मंधाना ने इसके लिए केवल 26 पारी खेली, जबकि हरमन ने यह उपलब्धि 34 और मिताली राज ने 23 पारी में हासिल की थी। हालांकि, मंधाना इस पारी को बड़ी नहीं कर पाईं और 44 गेंद में 68 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं। मंधाना ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर-
मिताली राज5 (23 पारी)
हरमनप्रीत कौर 5 (34 पारी)
स्मृति मंधाना5 (26 पारी)
पूनम राउत 3 (15 पार)

टी20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में मंधाना ने 2 छक्के जड़े और विमेंस टी20 क्रिकेट में भारत की सिक्सर किंग बन गईं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया। अब मंधाना के नाम 161 पारी में 87 छक्के हो गए हैं और उन्होंने हरमन को पीछे छोड़ दिया। हरमन ने 177 पारी में 86 छक्के जड़े हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 गेंद में 91 रन की साझेदारी की।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

IND vs AFG 3rd T20I Pitch Report: आखिरी टी20 मैच में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे कमाल, जानें दिल्ली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND vs AFG 3rd T20I Pitch Report: आखिरी टी20 मैच में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे कमाल, जानें दिल्ली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट