क्रिकेट

ODI Ranking: हरमनप्रीत ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में यहां पहुंची मंधाना

Womens ODI Ranking, Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur: बीसीसीआई के ताजा वनडे रैंकिंग में महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

Image

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीम कौर। (फोटो- BCCI Women Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हरमनप्रीम कौर ने लगाई लंबी छलांग।
  • स्मृति मंधाना को एक स्थान का नुकसान।
  • वनडे बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल।

Womens ODI Ranking, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी की महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान आगे नौवें स्थान पर पहुंच गई जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गई। मंधाना के 738 जबकि हरमनप्रीत के 648 रेटिंग अंक हैं। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन मैच की श्रृंखला में 343 रन बनाकर शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाए रखी।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। वह तीन पायदान चढकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है तथा इंग्लैंड की नंबर एक बल्लेबाज नैट साइवर ब्रंट से केवल 16 अंक पीछे है। दक्षिण अफ्रीका इस श्रृंखला के तीनों मैच में हार गया था लेकिन वोलवार्ट ने दूसरे मैच में नाबाद 135 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई है। उनके 671 रेटिंग अंक हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चला था मंधाना का बल्ला

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के दौरान भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने पहले मुकाबले में 117 रन की शानदार पारी खेली थी। इसी तरह दूसरे वनडे मुकाबले में भी मंधाना का जमकर बल्ला गरजा था। उन्होंने 136 रन की शानदार पारी खेली थी। सीरीज के आखिरी मुकाबले में मंधाना शतक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने 90 रन की पारी खेली थी। तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से कब्जा जमाया था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article