क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

SL vs AUS 1st Test Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Dhananjaya De Silva vs Steven Smith: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले में धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका और स्टीव स्मिथ की की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरेगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया। (फोटो-AP)

Photo : AP

Who Won The Toss Today, Sri lanka vs Australia 1st Test Match Toss Live: टीम इंडिया को पटखनी देने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम एक बार फिर तैयार है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस मुकाबले में धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका और स्टीव स्मिथ की की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट मुकाबले के खिताबी मुकाबले में पहुंच चुकी है। टीम इस मुकाबले में अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ की कप्तानी में उतरेगी।

गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया टॉस टाइम (India vs England 3rd T20 Match Toss Time)

- 9:30 PM

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला कहां खेला जाएगा (India vs England 3rd T20 ODI Match Venue)

- गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 1st Test Match Time)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs Australia 1st Test Match On Tv)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया में सेवन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, भारत में किसी चैनल पर प्रसारित होगा। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs Australia 1st Test Match Live Streaming)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जाएगी।

श्रींलका की प्लेइंग-11 (Sri Lanka Playing-11)

दिमुथ करुणारत्ने, ओशादा फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)

उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

दिमुथ करुणारत्ने, ओशादा फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, जेफरी वेंडरसे, निशान पेइरिस, पथुम निसांका, सोनल दिनुशा, लाहिरू उदारा, मिलन प्रियनाथ रथनायके।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन, स्कॉट बोलैंड, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, सीन एबॉट , कूपर कोनोली, सैम कोनस्टास।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article