क्रिकेट

अहमदाबाद टेस्ट में शतक जड़कर RRR क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 11, 2023, 04:27 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़कर भारतीय बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।

Image

शुभमन गिल

Photo : AP

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे माने जाने वाले शुभमन गिल का साल 2023 में धमाकेदार फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जारी रहा। सीरीज में दूसरा टेस्ट खेल रहे गिल ने अहमदाबाद में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ दिया। पारी की शुरुआत करने आए गिल ने 128 रन बनाकर आउट हुए। यह गिल के टेस्ट करियर का दूसरा और भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट शतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 1 छक्का जड़े।

रोहित-राहुल-रैना के क्लब में की एंट्री

अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया की वापसी कराते हुए शुभमन गिल ने स्पेशल RRR क्लब (रोहित, रैना, राहुल) में एंट्री कर ली। गिल रोहित शर्मा, सुरेश रैना और केएल राहुल के बाद एक साल में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि वो तीनों फॉर्मेट में एक साल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं जो उन्होंने रोहित, ये आंकड़ा राहुल और रैना से स्पेशल क्लब में भी अलग खड़ा करता है।

साल 2023 में मचा रखा है बल्ले से धमाल

शुभमन गिल के बल्ले ने साल 2023 की शुरुआत से धमाल मचा रखा है। वो इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच शतक जड़ चुके हैं। जिसमें टी20 में एक शतक, वनडे में दोहरा शतक सहित तीन शतक और टेस्ट में एक शतक शामिल है। किसी भी फॉर्मेट में उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टीम इंडिया के लिए जब, जहां और जैसे उन्हें खेलने का मौका मिल रहा है वो उस मौके का पूरा फायदा उठाकर अपनी अमिट छाप छोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और इस कोशिश में पूरी तरह सफल भी हुए हैं।

साल 2023 में एक हजारी बनने के करीब

साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुभमन गिल एक हजार रन पूरे करने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने इस साल 2 टेस्ट में 154, 6 वनडे में 567 और 6 टी20 में 202 रन सहित 14 मैच की 16 पारियों में कुल 928 रन बना चुके हैं। जिसमें 5 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। साल 2023 में एक हजारी बनने से अब वो केवल 62 रन दूर हैं। इस आंकड़े को गिल अहमदाबाद टेस्ट की दूसरी पारी में छू सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article