क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की बहन ने ऐसा कौन सा वीडियो बनाया, जिससे उनका जीना हुआ दुश्वार

Shresta Iyer Trolling: श्रेष्टा अय्यर ने कुछ दिन पहले पंजाब किंग्स और केकेआर मैच के बाद एक मजाक वाला वीडियो बनाया था। इस मैच में पंजाब और केकेआर का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और दोनों टीमों के एक-एक अंक मिल गए थे।

Image

श्रेष्टा अय्यर (IPL/shrestaiyer29)

Shresta Iyer Trolling: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स की टीम पहुंच नहीं पाई। पंजाब को इस सीजन 5वें नंबर से संतोष करना पड़ा। वहीं पिछले साल पंजाब किंग्स की टीम उपविजेता रही थी। राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जैसे ही 30 रनों से हराया, वैसे ही पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इससे पहले पंजाब अपने शुरुआती 7 मैचों में अविजित थी और 13 अंक लेकर नंबर एक के पायदान पर थी। हालांकि, उसके बाद पंजाब ने लगातार 6 मैच हारे और आखिरी मुकाबले में जीत के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। पंजाब के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा अय्यर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

क्यों ट्रोलिंग का शिकार हुईं श्रेष्टा?

दरअसल, श्रेष्टा अय्यर ने कुछ दिन पहले पंजाब किंग्स और केकेआर मैच के बाद एक मजाक वाला वीडियो बनाया था। इस मैच में पंजाब और केकेआर का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और दोनों टीमों के एक-एक अंक मिल गए थे। हालांकि, यह वीडियो सिर्फ मस्ती के लिए बनाया गया था। लेकिन यही वीडियो पंजाब के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद श्रेष्टा की ट्रोलिंग का कारण बन गया। इसके बाद उनके पुराने वीडियो के कमेंट में लोगों ने श्रेष्टा को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

ट्रोलिंग पर श्रेष्टा ने बनाए दो और वीडियो

ट्रोलिंग बढ़ने पर श्रेष्टा ने इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो डाले। उन्होंने कहा, "मैंने वो वीडियो सिर्फ हंसी-मजाक में बनाया था। किसी को बुरा दिखाना मकसद नहीं था। मेरा भाई भी क्रिकेटर है, इसलिए मैं हर खिलाड़ी की इज्जत करती हूं।"

श्रेष्टा ने बताया कि अब लोग हद पार कर रहे हैं। "मेरे ऑफिस में फोन आ रहे हैं। मुझे, मेरे साथ काम करने वालों और परिवार को गालियां दी जा रही हैं। आधी रात को कॉल करके परेशान कर रहे हैं। यह गलत है।"

श्रेष्टा ने कहा कि अगर किसी को उनसे दिक्कत है तो उनसे कहे। "मेरे परिवार और मेरे काम को बीच में मत लाइए। श्रेयस जीते या हारे, मैं हमेशा उसके साथ हूं।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article