क्रिकेट

Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर ने टी20 टीम की कमान संभालते ही तोड़ा रोहित शर्मा रिकॉर्ड

टीम इंडिया की कमान संभालते ही श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा का एक कप्तानी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वो भारत के तीसरे सबसे उम्रदराज टी20आई कप्तान भी बन गए हैं।

Image

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

बेलफास्ट:भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमान संभालते ही एक कप्तानी का एक भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रेयस अय्यर अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के तीसरे सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा उनका नाम कप्तानी डेब्यू में सबसे अनुभवी कप्तान के रूप में भी दर्ज हो गया है। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

भारत के तीसरे सबसे उम्रदराज कप्तान बने अय्यर

टी20आई में भारत के 15वें कप्तान के रूप में जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर ने 31 साल 202 दिन की उम्र में संभाली है। उनसे ज्यादा उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव ने की थी। शिखर ने श्रीलंका के खिलाफ 35 साल 232 दिन की उम्र में टी20आई में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 साल 70 दिन की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। अय्यर अब इन दो खिलाड़ियों के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

सबसे ज्यादा कप्तानी अनुभव के साथ संभाली टीम इंडिया की कमान

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी डेब्यू करने वाले सबसे अनुभवी भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अय्यर ने टीम इंडिया की कमान संभालने से पहले 114 टी20 मैच में कप्तानी की है। वहीं रोहित शर्मा ने 80 टी20 मैच में कप्तानी की थी। इस सूची में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 72 टी20 मैच में कप्तानी करने के बाद भारतीय टी20 टीम की कमान संभाली थी।

अय्यर को टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम का नया कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह बनाया गया। आईपीएल में शानदार कप्तानी के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई। अगले टी20 विश्व कप के चक्र की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ हो चुकी है। भारतीय टीम को लगातार अंतरराष्ट्रीय टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने की चुनौती अय्यर के सामने है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article