क्रिकेट

IND vs IRE 1st T20I: पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका, जानिए क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू का मौका नहीं मिला। जानिए इस बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो क्रेडिट BCCI X)

nबेलफास्ट:भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू का मौका नहीं मिला। भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसक वैभव के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके हाथ आखिर में निराशा लगी। श्रेयस अय्यर भारत के अंतरराष्ट्रीय टी20 में 15वें कप्तान बने। उनके नाम सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलकर कप्तानी करने का भारतीय रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

सही समय आने पर मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका

टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का निर्णय करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'यह हमारे लिए एक नई पिच है, हममें से ज़्यादातर लोगों ने यहां पहले कभी नहीं खेला है। इसलिए यहां के हालात को देखते हुए हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी ने के प्लेइंग-11 में शामिल होने के सवाल पर अय्यर ने कहा, अफसोस, नहीं। वह बहुत शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हम उन पर भरोसा कर रहे हैं। सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा। अय्यर ने कहा, और मैं आप सभी की हैरानी भरी प्रतिक्रिया सुन सकता हूं।'

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत की प्लेइंग-11 (Indian Cricket team Playing 11):

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड की प्लेइंग-11 (Ireland Cricket team Playing 11):

टिम टेक्टर, रॉस अडेर,हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज़, गेराथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैट होलार्ड।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article